{"_id":"67e831cd0d43b34ef3075a40","slug":"navratri-from-today-onwards-chants-of-mothers-praise-will-reverberate-from-homes-to-temples-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-120835-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : आज से घरों से लेकर मंदिरों तक गूंजेंगे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : आज से घरों से लेकर मंदिरों तक गूंजेंगे मां के जयकारे
Sat, 29 Mar 2025 11:15 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
संभल। चैत्र नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। मां के आगमन के लिए शहर लेकर देहात तक मंदिरों में तैयारियां की हो गई हैं। मां भगवती के दरबार सजाए गए हैं। नवरात्र के अवसर पर घर-घर पूजा अर्चना होगी। पहले दिन भक्त मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप का स्मरण करेंगे। नवरात्र से पूर्व बाजार भी मां के स्वागत के लिए गुलजार नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर दुकानें सजने लगी हैं। नगर के मोहल्ला हल्लूसराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। बाजार भी पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री बताते हैं कि इस बार नवरात्र का आरंभ और समापन दोनों रविवार को हो रहा है, जिससे मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और इसी पर प्रस्थान करेंगी। हाथी पर माता का आगमन बेहद शुभ माना जाता है, जो अच्छे वर्षा चक्र, समृद्धि और खुशहाली का संकेत देता है। देवी का वाहन हाथी शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष का भी आरंभ हो जाता है। नवरात्र पर कलश स्थापना करने के साथ व्रत रखने का विधान है।
कलश स्थापना का मुहूर्त
पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 मिनट से 12:50 मिनट तक।
आचार्य प्रमोद कृष्णम करेंगे विशेष पूजा अर्चना
संभल।
श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम चैत्र नवरात्रों में विशेष अनुष्ठान करेंगे। वे श्री कल्कि धाम में ही प्रवास करेंगे, इस दौरान श्री कल्कि धाम गर्भगृह के समीप बनी हुई विशेष कुटी में श्री कल्कि पीठाधीश्वर का आसन रहेगा। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि धाम निर्माण निर्विघ्न संपन्न हो, इस निमित्त इस विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। नवरात्रों के अंतिम दिवस पर महायज्ञ एवं भंडारा किया जाएगा।
इनसेट
फलों की दुकानों और ठेलों पर उमड़ी भीड़
- चैत्र नवरात्र से पूर्व संध्या पर फलों की दुकानों व ठेले पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फलों के रेटों में बढ़ोतरी हुई हैं। हालांकि नवरात्रि में फलों के प्रसाद का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसकी बिक्री भी ज्यादा हो रही है। फल विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि कई फलों में काफी तेजी है। बाकी सामान्य रूप से बिक रहे हैं।