फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Navratri: Devotees worship mother Shailputri on the first day

नवरात्र : पहले दिन भक्तों ने की मां शैैलपुत्री की पूजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Devotees worship mother Shailputri on the first day
संभल/चंदौसी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु भोर से ही पहुंचने लगे। मंदिरों में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना विधिविधान से की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखे। मंदिर में शाम को महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने माता की महाआरती में शामिल होकर परिवार में सुख-शांति का आर्शीवाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर के हल्लू सराय स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे और पूजा-अर्चना के लिए भवन के बाहर लगी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। घर-घर में माता रानी का दरबार लगाकर कलश स्थापित किए गए। चांमुडा देवी मंदिर में सुबह चार बजे से लेकर देर रात तक श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर के महंत मुरली सिंह ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री माता का यह रूप अनेक नामों से लोक प्रसिद्ध है। सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, अपर्णा, गौरी, महेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी, पर्वत वासिनी आदि नाम शामिल हैं। वहीं नगर के पंजू सराय स्थित शिव गोरख मंदिर समिति के कार्यालय पर पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना विधि विधान के साथ की गई। इसके साथ ही चंदौसी में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने विधि विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना संपन्न की। नगर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, सीता रोड स्थित बगिया वाली देवी, कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर, जारई गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर, रायसत्ती स्थित देवी मंदिर तथा गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीन कंकाली देवी मंदिर पर भक्तों ने पहुंच मां की आराधना की। मंदिरों ने घर परिवार की सुख समृद्धि की देवी से प्रार्थना की। इसके अलावा नगर के संतोषी माता मंदिर, खेड़ा मंदिर, लाइन पार मंदिर, चामुंडा मंदिर व काली मंदिर पर श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर में भक्त माता रानी के जयकारे लगाते रहे। घरों में भक्तों ने चौकी व कलश स्थापित किए और विधि विधान से पूजन कर व्रत रखे। शाम को आरती के बाद भक्तों ने व्रत खोले। नवरात्र के उपलक्ष्य में देवी मंदिरों की भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन

बाजारों में भी उमड़ी भीड़
नवरात्र के शुरू होते ही बाजार में भी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने नवरात्र में उपवास रखे। माता की पूजन सामग्री व व्रत की खाद्य साम्रगी के लिए बाजार में काफी भीड़ रही। फलों की खरीदारी भी जमकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन
बहजोई। शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए नगर व ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी।
गुरुवार को सुबह तड़के से ही नगर के मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर बाद नगर के श्रीदेवधाम मंदिर समेत काली माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, पंचमुखी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, बड़ा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर व छोटा मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। शाम को महाआरती की गई। इस बीच श्रद्धालुओं ने उपवास रख मन्नत मांगी। वहीं नगर समेत ग्रामीण अंचलों के मंदिर भी विद्युत उपकरणों की रोशनी में सराबोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed