फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   National Men's Commission should be formed on the lines of Women's Commission

Sambhal News: महिला आयोग की तर्ज पर हो राष्ट्रीय पुरुष आयोग का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
National Men's Commission should be formed on the lines of Women's Commission
बहजोई। राष्ट्रीय महिला आयोग की तर्ज पर राष्ट्रीय पुरुष आयोग का भी गठन किया जाए। जब देश में राष्ट्रीय महिला आयोग बनाया गया है तो वर्तमान की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पुरुष आयोग का भी गठन किया जाना जरूरी है। यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कही। वह कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में शामिल होकर मुद्दे रख रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय पुरुष आयोग के गठन की मांग करते हुए संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आए दिन जानकारी सामने आ रही हैं कि कहीं न कहीं किसी न किसी महिला की ओर से किसी न किसी पुरुष की हत्या की जा रही है। चाहे वह हनीमून टूर के दौरान पत्नी की ओर से की गई पति की हत्या का मामला हो गया फिर प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी की ओर से की गई पति की हत्या का। वहीं, कई मामले पत्नियों के कारण की पति आत्म हत्या कर रहे हैं। कई मामलों में महिलाओं के षडयंत्र में भी फंसकर पुरुष जान देने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर पुरुषों की सुरक्षा व न्याय को ध्यान में रखते हुए देश में राष्ट्रीय पुरुष आयोग का गठन किया जाना जरूरी है। इसके अलावा प्रदेश व जिला स्तर पर भी पुरुष आयोग का गठन किया जाए। वहीं, राष्ट्रीय पुरुष आयोग को ही अधिकार दिए जाएं कि पुलिस से पहले राष्ट्रीय पुरुष आयोग उन मामलों की जांच करे, जिसमें पुरुष को महिला की ओर से घरेलू हिंसा आदि में फंसाया जाता है। इस बीच ज्ञापन में जिला संगठन मंत्री उमेश वाष्र्णेय समेत नाजिम, फुरकान वारसी व अशरफ हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed