{"_id":"61d73ba71a013060453acec0","slug":"naked-body-of-a-woman-found-locked-in-a-sack-sambhal-news-mbd4152216146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में बंद मिला महिला का निर्वस्त्र शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे में बंद मिला महिला का निर्वस्त्र शव
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव चंदावली में संभल-हसनपुर मार्ग किनारे गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बोरे में बंद महिला का निर्वस्त्र शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर मोर्चरी के लिए शव भेज दिया।
पुलिस के अनुसार महिला की आयु करीब 40 वर्षीय है। शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह भी माना जा रहा है कि महिला का शव कहीं दूसरी जगह से लाकर बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। महिला के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस का अनुमान है कि महिला का गला रेतने के बाद गोली भी मारी गई है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुटी है।
एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने मौका मुआयना किया। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं मिला है। गले में काला धागा बंधा है और हाथ पर नागमिन जैसा कोई शब्द लिखा हुआ है। एक फूल सा भी बना दिख रहा है। महिला का शव दो दिन पुराना लग रहा है। हत्या कहीं और की गई है और शव यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
अज्ञात महिला का शव मिला है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आलोक कुमार जायसवाल, एएसपी, संभल