{"_id":"6557cf6e84ad80c40302ac6a","slug":"nagar-panchayat-presidents-brother-in-law-signed-and-pasted-the-notice-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-4394-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नगर पंचायत अध्यक्ष के जेठ ने हस्ताक्षर कर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नगर पंचायत अध्यक्ष के जेठ ने हस्ताक्षर कर चस्पा किया नोटिस
Sat, 18 Nov 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। नगर पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर नगर पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर की जगह उनके जेठ के हस्ताक्षर का नोटिस चस्पा है। नोटिस में 13 ठेका सफाई कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काम से हटाने के आदेश हैं। अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
नगर पंचायत गुन्नौर के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बोर्ड पर एक नोटिस चस्पा दिखाई दिया। नोटिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुन्नौर के हस्ताक्षर की जगह उनके जेठ बिजेंद्र सिंह का नाम लिखा हुआ था। नोटिस में नगर पंचायत में कार्यरत आउटसोर्सिंग के 13 कर्मचारियों को हटाने की बात कही गई है। जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी जानकारी होने से इन्कार कर रहे। नोटिस को लेकर किसी असामाजिक तत्व द्वारा चस्पा करने की बात कर रहे हैंं। जबकि नगर पंचायत में हर समय कोई न कोई कर्मचारी मौजूद रहता है। पूर्व में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अध्यक्ष की सीट पर बैठकर बयान देते नजर आ रहे थे।