फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   My school - Kaithal's second primary school selected in my identity

मेरा विद्यालय- मेरी पहचान में चयनित हुआ कैथल का द्वितीय प्राथमिक विद्यालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
My school - Kaithal's second primary school selected in my identity
चंदौसी। प्राथमिक विद्यालय कैथल द्वितीय को राज्य स्तर पर मेरा विद्यालय मेरी पहचान के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को अपने विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण उपलब्ध कराया गया था। शीघ्र ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को राज्य शैक्षिक अनुसंसाधन व प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के सभागार में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन करके परिषद को भेजा गया। जहां उनका मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। जिसमें छात्र संख्या, छात्रों की औसत उपस्थिति, अपेक्षित लर्निंग आउट कम की संप्राप्ति, विद्यालय में बच्चे की खेलकूद व सहगामी क्रियाओं में सहभागिता, विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं तथा स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, खेलकूद की सामग्री, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई अन्य व्यवस्थाएं का मूल्यांकन किया गया। जनपद से एकमात्र विद्यालय के रूप में प्राथमिक विद्यालय कैथल द्वितीय का चयन किया गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीनू बंसल ने बताया कि उन्हें व संपूर्ण विद्यालय के लिए हर्ष का विषय है कि विद्यालय को मेरा विद्यालय मेरी पहचान के रूप में राज्य स्तर पर नई पहचान मिली है। शीघ्र ही विद्यालय को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को राज्य शैक्षिक अनुसंसाधन व प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के सभागार में आमंत्रित किया जाएगा। जहां विद्यालय को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed