फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Muzaffarpur-Anand Vihar Express delayed by 15 hours due to fog

Sambhal News: कोहरे से मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 घंटे लेट

Sun, 17 Nov 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur-Anand Vihar Express delayed by 15 hours due to fog
चंदौसी। सर्दी की शुरुआत में ही ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। कोहरे में ट्रेनें लेट हो जाने से यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को चंदौसी के रास्ते देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा की देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं मुजफ्फरपुर से चंदौसी के रास्ते आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार स्पेशल अपने निर्धारित समय से 15 घंटे से ज्यादा लेट रही।
विज्ञापन

नवंबर के पहले हफ्ते से ही सुबह के समय घना कोहरा होना शुरू हो गया है। कोहरे के बीच ट्रेन लेट होने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को सूबेदार गंज, मुजफ्फरपुर- आनंद विहार, चंडीगढ़ - लखनऊ आदि ट्रेनें लेट हुई। यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जंक्शन पर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर ट्रेनों के समय पर न पहुंचने से यात्रियों की भीड़ रही। बार-बार यात्री स्टेशन पर रेलवे कर्मियों से ट्रेनों की स्थिति पूछते रहे तो कुछ यात्री रेलवे एप पर अपनी ट्रेन की स्थिति देखकर ही प्लेटफार्म पर पहुंचे। काफी समय के बाद ट्रेन के पहुंचने पर ही यात्री उसमें सवार होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन

कोहरे से ये ट्रेनें हुई प्रभावित
- 14114 सूबेदार गंज एक्सप्रेस का समय सुबह 5.20 बजे है जो पहुंची सुबह 6.36 बजे
- 15011 चंडीगढ़- लखनऊ एक्सप्रेस समय सुबह 4.55 बजे है, जो पहुंची सुबह 5.53 बजे
- 15011 लखनऊ- चंडीगढ़ एक्सप्रेस समय सुबह 2.55 बजे है, जो पहुंची सुबह 3.36 बजे
- 04057 मुजफ्फरपुर- आनंद विहार एक्सप्रेस समय शाम 6.50 बजे है जो विलंब से चल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed