फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Muslims have been insulted, now Shankaracharya is also being insulted: MP Barq

मुसलमानों का अपमान किया है, अब शंकराचार्य भी अपमानित किए जा रहे : सांसद बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Muslims have been insulted, now Shankaracharya is also being insulted: MP Barq
संभल। अभी तक मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा था। अब शंकराचार्य भी निशाने पर सरकार ला रही है।मुसलमानों का खूब अपमान किया गया है और अब शंकराचार्य भी अपमानित किए जा रहे हैं। यह बयान संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को संभल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान किया गया है। सरकार को अपमान नहीं करना चाहिए। संभल बवाल में घायल हुए युवक के पिता की अर्जी पर कोर्ट से हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पर कहा कि न्याय पालिका अपना काम कर रही है। कोई भी अधिकारी हो वह बच नहीं पाएगा। यह देश संविधान से चलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि सपा की सरकार बनेगी। कुछ लोग पार्टी अध्यक्ष पर निशाना साध रहे हैं लेकिन वह गलतफहमी में हैं। संवाद
विज्ञापन


शंकराचार्य की डिग्री मांगी जा रही है, प्रधानमंत्री ने अपनी डिग्री नहीं दिखाई : इकबाल महमूद

संभल। पहले हम समझते थे कि मुसलमान ही परेशान हैं लेकिन अब शंकराचार्य भी निशाने पर हैं। उनसे डिग्री मांगी जा रही है। जबकि पूरा देश प्रधानमंत्री से डिग्री मांगता है तो वह दिखा नहीं पाते। यह कहना है संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद का।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान किया गया है। शासन और प्रशासन उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा है। उनके अनुयायी देश में 70 प्रतिशत लोग हैं। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि क्या शंकराचार्य को भी मुसलमानों में गिना जा रहा है जो उनको परेशान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विचार करें कि प्रदेश में क्या हो रहा है। विधायक ने यूजीसी के नए नियमों को गलत बताया और कहा कि इसमें सुधार करना चाहिए। आगे कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed