{"_id":"60565bb28ebc3ee64d5de053","slug":"murderr-arrest-in-sambhal-sambhal-news-mbd383669826","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये नहीं मिलने पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के रुपये नहीं मिलने पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
संभल। रुपये उधार देने से मना करने पर हजरतनगर गढ़ी में गुरुवार की रात मजदूर सुल्तान (40) की हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रेम की तहरीर के आधार पर गांव निवासी रमेश सैनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी हत्या के बाद से ही भागा हुआ था। शनिवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रमेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जिसका चालान कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी ने मृतक सुल्तान से बुधवार की रात को रुपये उधार मांगे थे। सुल्तान ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात पर गुरुवार की सुबह बहस हुई और रमेश सैनी ने सुल्तान के साथ मारपीट की। बेरहमी से इतना पीटा कि सुल्तान ने उपचार मिलने से पहले दम तोड़ दिया था।
आरोपी को मारपीट करते हुए मृतक के चचेरे भाई प्रेम ने देखा और रिपोर्ट दर्ज कराई। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिसको न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया।