फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murderer of woman in now on rimand

विवाहिता के हत्यारोपी पति व ससुर को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
murderer of woman in now on rimand
चंदौसी। विवाहिता की हत्या के आरोपी पति व ससुर को पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया। आरोपियों को साथ लेकर बर्रई में सोत नदी के पुल के नीचे व आसपास विवाहिता के धड़ की तलाश की, पर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला शिवधाम कालोनी निवासी विवाहिता लक्ष्मी का अपहरण कर हत्या का मुकदमा उसके पति वैभव व ससुर संजीव पाठक के खिलाफ 19 जनवरी को दर्ज किया था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 20 जनवरी की सुबह विवाहिता के कपड़े, सिर के बाल व सिर की खाल बर्रई के पास सोत नदी के पुल के नीचे से बरामद किए थे। धड़ के कोई अवशेष बरामद नहीं हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों की रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। रिमांड मंजूर होने पर दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस आरोपियों को गांव बर्रई के पास सोत नदी के पुल के नीचे लेकर गई। आरोपियों के साथ पुलिस ने धड़ के अवशेषों की खूब तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। इसके बाद दोनों आरोपियों को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की एक दिन की रिमांड मिली थी। पूछताछ के बाद आरोपियों को घटनास्थल के पास ले जाया गया। काफी तलाश के बाद भी वहां कोई अवशेष नहीं मिले हैं।
देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed