फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Murder report filed against eight people in villager's murder case

ग्रामीण की हत्या मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, ताबड़तोड़ फायरिंग का दिया हवाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed against eight people in villager's murder case
संभल। पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी मानकचंद की तहरीर के आधार पर गांव अकबरपुर निवासी महिपाल, देवेंद्र, संजू, ऊदल, मनोज, अशोक, आनंद कुमार उर्फ मैसी और गांव न्यौरा निवासी भूरे केेे खिलाफ हत्या व बलवे की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन दूसरे दिन भी कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। मालूम हो शुक्रवार की शाम सात बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा में गांव अकबरपुर निवासी लालाराम (35) पुत्र मटरू का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई मानकचंद ने बताया था कि गांव में रंजिश चल रही थी तो लालाराम अपनी ससुराल में दो वर्ष से रहा था। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बजे करीब वह और लालाराम और लालराम का साला कालू पशुओं का चारा काटने के लिए खेत पर गए थे। तभी आठ लोगों ने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें लालाराम को पकड़कर कई गोलियां मारी और वह लोग डर के मारे बाजरे के खेत में छिप गए। काफी देर बाद बाहर आए और तलाश की तो लालाराम का शव खेत में पड़ा था। इसी आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल लालाराम 2018 में हुई गांव अकबरपुर में हत्या का आरोपी थी। जमानत पर आने के बाद से ससुराल में रहता था। बच्चे व पत्नी गांव अकबरपुर गहरा में ही रहते हैं। रजपुरा इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed