{"_id":"5f07666f8ebc3e63de1333e6","slug":"murder-of-youth-in-sambhal-sambhal-news-mbd355289926","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अतरासी में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, आरोपियों ने शव कराया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अतरासी में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, आरोपियों ने शव कराया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी युवक बुधवार की शाम को लापता हो गया था। गुरुवार की रात को आठ बजे करीब गांव के दो युवकों ने गांव के नजदीक एक खेत में बनी कच्ची कुईयां से शव बरामद कराया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात कही है। जबकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी ने भी पूछताछ की है।
गुरुवार की रात आठ बजे करीब गांव अतरासी निवासी हारून (20) पुत्र सुल्तान का शव गांव से 50 मीटर दूर गांव निवासी सत्यभान के खेत में बनी कच्ची कुईयां से पुलिस ने बरामद किया। युवक बुधवार को शाम पांच बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों नेे देर रात तक इंतेजार किया लेकिन युवक नहीं लौटा। गुरुवार को सुबह जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। गांव के दो युवकों से हारून की जानकारी की गई। पीड़ित पिता ने बताया कि दोनों युवक ही हारून को साथ लेकर गए थे। जब युवकों ने जानकारी होने से इनकार किया तो पीड़ित पिता ने पवांसा पुलिस चौकी पहुंचकर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने दोनों युवकों को थाने बुला लिया और पूछताछ की। गहनता से पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि शव गांव के नजदीक एक कुईयां में दबा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कुईयां से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उसके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। दो वर्ष पहले विवाद हो गया था। उस समय आरोपियों ने हत्या किए जाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इसी के चलते हत्या की है। पीड़ित पिता ने बताया कि हारून मेहनत मजदूरी करता था और अपने सात भाई और बहन में पांचवें नंबर का था। मां नन्नी का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की है। आला अधि कारियों की पूछताछ के दौरान भी पुरानी रंजिश का मामला सामने आया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।