फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder of two brother in sambhal

मेंड के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder of two brother in sambhal
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में मेंड़ के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें गोली चलाई गई। दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे हैं। घटनास्थल का मुआयना किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव रामनगर निवासी महमूद (55) और इल्याज (52) पुत्रगण इश्तयाक की मेंड़ विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी। महमूद का गांव के ही सलीम से मेंड़ काटने को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। बुधवार को महमूद अपने भाई इल्याज, महबूब और भतीजे अनस के साथ गेहूं की कटाई कर रहे थे। सलीम अपने परिवार के साथ गन्ने की बुआई करा रहा था। इसी दौरान मेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई। मारपीट हुई और सलीम ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली चला दी। पहली गोली इल्याज के सीने में लगी और दूसरी गोली महमूद के सीने में जा लगी।
विज्ञापन

गोली चलते ही महमूद का तीसरा भाई महबूब और भतीजे ने शोर मचाया। जिसे सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। आरोपी पक्ष गोली मारकर मौके से भाग गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। घायलावस्था में खेत में तड़प रहे दोनों सगे भाइयों को एंबुलेंस से मुरादाबाद के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ पहुंचे। पीड़ित पक्ष के महबूब ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार की रात को गन्ने की बुआई के लिए जमीन जोती थी। इसी दौरान उनकी मेड़ काट दी। गुरुवार की दोपहर आरोपी पक्ष से मेढ़ काटने की शिकायत की तो मारपीट शुरू की और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed