फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder of old man in sambhal

पशुओं का चारा लेने गई वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, दूसरे दिन शव मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
murder of old man in sambhal
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर मिलक में वृद्ध महिला की गला घोंट कर हत्या की गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। महिला रविवार की शाम पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल गई थी। जब देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह महिला की लाश एक ईख के खेत में पड़ी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। सोमवार की सुबह 9 बजे करीब गांव हरिपुर मिलक निवासी हमसीरन (52) पत्नी शाहिद का शव गांव के बाहर जंगल में एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मृतक महिला के बेटे इरफान ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां रविवार की शाम चार बजे करीब पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल गईं थीं। देर रात तक नहीं लौटी तो तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह तलाश के दौरान ही एक गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला। बताया कि उसकी मां की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस ने पीड़ित बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस छानबीन में जुट गई है। जिससे हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन कर रही है जिससे हत्याकांड का पर्दाफाश किया जा सके।
रणवीर सिंह, थानाध्यक्ष, थाना असमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed