{"_id":"66ff35840184dc344c0ef039","slug":"murder-of-a-farmer-sleeping-on-a-tube-well-by-hitting-him-on-the-head-with-a-sharp-weapon-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113881-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नलकूप पर सो रहे किसान के सिर में नुकीले हथियार से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नलकूप पर सो रहे किसान के सिर में नुकीले हथियार से वार कर हत्या
Fri, 04 Oct 2024 05:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। नलकूप पर सो रहे किसान रामजीत (50) की सिर में नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हत्या का कारण और हत्यारे कौन थे, स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जुनावई थाना क्षेत्र के करियाखेड़ा बगुर्रा गांव के रहने वाले रामजीत खेती करते थे। छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली के लिए अक्सर वह खेत पर ही सोते थे। बेटे मनोज ने बताया कि बुधवार की रात उसके पिता खाना खाने के बाद खेत पर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह काफी समय तक वापस नहीं आए। तब वह खेत पर उन्हें देखने पहुंचा। यहां ट्यूबवैल के बरामदे में चारपाई पर पिता रामजीत का शव पड़ा हुआ था। सिर से खूून बह रहा था, देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी नुकीले हथियार से सिर पर हमला किया गया है। मनोज ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मौके लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। रामजीत अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को कस्तूरी देवी को रोते बिलखते छोड़ गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।