फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

Mon, 07 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 07 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर ससुरालियों ने एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को घर में ही छोड़ कर ससुराल वाले फरार हो गये। ग्रामीणों की सूचना मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। मायके वालों की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा।
विज्ञापन



गुन्नौर थाना क्षेत्र के श्योरा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र ब्रजलाल ने अपनी बहिन मीरा (20) की शादी एक वर्ष पूर्व धनारी थाना क्षेत्र के अकराबाद के सतेंद्र सिंह पुत्र महेश के साथ की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। छह माह तक तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक व नगद रुपयों की मांग करने लगे।
विज्ञापन



विवाहिता ने ससुरालियों की मांग अपने भाई को बताई। इस पर भाई ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई और रिश्तेदारों से दबाव भी दिलाया। लेकिन ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। आए दिन मारपीट करने लगे। विवाहिता पति व ससुरालियों के जुल्म सहती रही। इसके बाद भी ससुरालियों ने शुक्रवार की रात में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने घटना की सूचना मीरा के मायके वालों को दी। सूचना के बाद शनिवार की सुबह मीरा का भाई देवेंद्र गांव वालों के साथ बहन की ससुराल अकराबाद पहुंचे। घर में बहन का शव पड़ा था, जबकि ससुराल वाले फरार थे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस चुनाव में व्यस्त होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।



चुनाव के बाद देर रात शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई देवेंद्र सिंह की तहरीर पर पति सतेंद्र सिंह, ससुर महेश, सास व देवर गिरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देवेंद्र ने बताया कि बहन की गर्दन पर चोट के निशान मिले है। कार्यवाहक एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed