फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

मुकदमे में समझौते के लिए बुलाकर ग्रामीण की हत्या

Fri, 26 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 26 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 बेटे के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए समधी समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना भी पहुंचे।



बनियाठेर थाना क्षेत्र में मझावली चीनी मिल के निकट एक शव को पड़ा देखा गया। चर्चा आम हुई तो पुलिस को भी सूचित किया गया। बनियाठेर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव के बाद एएसपी कमलेश दीक्षित व पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना भी पहुंच गए। शव के पास बदबू आ रही थी, लग रहा था कि उसने कोई विषाक्त पदार्थ खाया है। पुलिस भी आत्महत्या ही मान रही है। उसके जेब में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजनी के किशनपाल, विद्याराम आदि से चल रही है।
विज्ञापन




लेखक के स्थान पर मृतक का नाम मलखान पाल (60) पुत्र होरी सिंह निवासी मऊ नागर थाना शाहबाद जिला रामपुर लिखा था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। परिजन पहुंचे तो उन्होंने मलखान पाल की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है, क्योंकि 24 फरवरी को सैंजनी निवासी विजयपाल पुत्र किशन लाल, विद्याराम पुत्र भोजराज, किशन लाल व गेंदन लाल पुत्र  कल्लू तथा पूर्व प्रधान सुधीर सक्सेना पुत्र आनंद स्वरूप सक्सेना ही मलखान को यह कहकर बुलाकर लाए थे कि दहेज हत्या के मुकदमें में समझौता करा देंगे, रिश्तेदारों के साथ बैठकर बातचीत करनी है। इसके बाद मलखान का शव सैंजनी गांव के निकट ही मझावली में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र राजीव की तहरीर पर विजयपाल, विद्याराम, किशन लाल, गेंदन लाल, पूर्व प्रधान सुधीर सक्सेना के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed