{"_id":"83d45fc2f81b2eb1a563f25c349fa98f","slug":"murder-in-sambhal-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या में ताई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या में ताई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मासूम की हत्या में पुलिस ने सगी ताई को गिरफ्तार किया है। हत्या 6 फरवरी को की गई थी। परिजनों ने सगी ताई को नामजद किया था। हत्या के बाद ताई फरार हो गई थी। उसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन जब वह नहीं मिली तो कुछ करीबी रिश्तेदारों पर दबाव बनाया गया। पुलिस एक दो रिश्तेदारों को उठा लाई थी। इसके बाद ताई की गिरफ्तारी हो सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिया सराय निवासी रईस ने अपने छोटे भाई अयाज के डेढ़ वर्षीय बेटे एहराज को इसी महीने 5 फरवरी को गोद लिया था। उसी रात्रि में उसकी गला दबाकर हत्या की गई। इस घटना की जानकारी 6 फरवरी को सुबह रईस ने सबसे पहले अपने छोटे भाई को अयाज को दी। रईस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर छोटे भाई अयाज ने मासूम की ताई शायदा के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया था कि ताई शायदा मासूम को गोद लिए जाने से सहमत नहीं थी और इसी के चलते डेढ़ वर्ष के मासूम एहराज की गला दबाकर हत्या कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में नामजद ताई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मासूम की मां जैनब ने कहा कि इस हत्या में ताई अकेली नहीं है। जांच की जाए तो और नाम भी सामने आ सकता है। जैनब ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच ताई शायदा ने खुद को निर्दोष बताया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और विवेचक ने बताया कि इस मामले में पुलिस की विवेचना में ताई के खिलाफ साक्ष्य सामने आ रहे हैं। पुलिस मंगलवार को ताई का चालान करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ आरोप ताऊ पर भी लगे हैं, लेकिन अभी साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।