{"_id":"2615521c6763300efa4b4f1ea3b7f7df","slug":"murder-hindi-news-104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंतरी फाटक के नजदीक बुधवार सुबह आरा मशीन के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हरद्वारीलाल के बेटे अनेेकपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरा मशीन संचालक अमित रस्तोगी समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के भैंतरी रोड स्थित संभल गेट निवास मोहम्मद शमीम की आरा मशीन है। आरा मशीन का संचालन नगर निवासी अमित रस्तोगी कर रहे हैं। अमित रस्तोगी ने बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका निवासी हरद्वारी लाल (45) पुत्र भोलेराम को करीब पांच माह पहले चौकीदारी पर रखा था।
बुधवार की भोर में कुछ लोग यहां पहुंचे और हरद्वारी लाल पर हमला किया। उसने भागने का प्रयास किया लेकिन दो सौ मीटर की दूरी तक दौड़ाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हरद्वारीलाल के बेटे अनेकपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि वादी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना स्थल व अन्य साक्ष्यों और तथ्यों के विश्लेषण के आधार पर जांच की जा रही है।