फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder for dowry in sambhal

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराली घर छोड़कर भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
murder for dowry in sambhal
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता की मौत के बाद पति और ससुराल के अन्य लोग शव छोड़कर घर से भाग गए। इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो वह पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया। शव पर कुछ मारपीट के निशान दिखाई दिए तो हत्या का अंदेशा जताते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह छह बजे रजपुरा निवासी महिपाल पुत्र ऋषिपाल की पत्नी रेखा (22) का शव कमरे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी विवाहित के मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों से पहले ही पति और उसके परिजन घर छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। साथ ही रजपुरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव सेंडोरा निवासी नेत्रपाल पुत्र मिंतर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेखा की शादी 4 वर्ष पहले महिपाल से की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज में कार लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट की गई। लेकिन आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। बुधवार को फिर से मारपीट की गई। गुरुवार की सुबह मौत होने की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि जब वह अपनी बेटी की मौत होने की सूचना पर पहुंचे तो शव पर काफी चोट के निशान थे। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति महिपाल, ससुर ऋषि पाल, सास गुड्डी, जेठ यशपाल और देवर जीतपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed