फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Murder charge will be probed: DIG

हत्या के आरोप की होगी जांच : डीआईजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Murder charge will be probed: DIG
दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोप की होगी जांच : डीआईजी
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर से दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। डीआईजी ने हत्या के आरोप की जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर हत्या की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई जाएंगी।
डीआईजी शलभ माथुर से किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। आरोपी पहले से ही धमकी दे रहे थे। आरोपियों के मकान की छत भी मिली हुई है। उसके गले में रस्सी कई बार लिपटी हुई थी। पैरों के पास भी स्टूल अथवा अन्य सामान नहीं था, जिस पर चढ़कर उनकी बेटी ने खुदकुशी की हो। पुलिस को भी आरोपियों के तीन चाचाओं के खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों द्वारा लगाए हत्या के आरोप पर डीआईजी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा लगाए हत्या के आरोप की जांच होगी। पोस्टमार्टम की डीएम की ओर से वीडियोग्राफी कराई गई थी तथा पैनल में महिला चिकित्सक भी शामिल थी।
विज्ञापन

पीड़िता को भेज दिया था चंदौसी, आरोपी वहां भी करता था कॉल
चंदौसी। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को घटना के बाद परिजनों में चंदौसी में उसके ताऊ के घर भेज दिया था। वहां भी आरोपी किशोरी को कॉल करके प्रताड़ित करता था। पीड़ित किशोरी मौत से दस दिन पहले ही चंदौसी से गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने माना, देर से दर्ज हुई रिपोर्ट
चंदौसी। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि घटना 12 जुलाई की रात की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में भी देर की। 15 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज कराए। बयान दर्ज होने के बाद तीन अन्य आरोपियों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए। पुलिस ने 24 अगस्त तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं की। इस पूरे मामले में थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस की लापरवाही सामने आई। घटना के बाद 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीआईजी बोले : परिजनों की सहमति से हुआ अंतिम संस्कार
चंदौसी। डीआईजी ने पुलिस द्वारा रात में जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने के मामले में सफाई देते हुए कहा कि परिजनों की सहमति से ही अंतिम संस्कार कराया गया। इसलिए पुलिस ने स्वयं भी वीडियो बनाई थी। परिजन व ग्रामीण स्वयं अंतिम संस्कार में शामिल थे। मीडिया ने सवाल किया कि जब गांव में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं थी और परिजन बृहस्पतिवार की सुबह तक रिश्तेदारों के आने पर अंतिम संस्कार करने के लिए कह रहे थे तो फिर पुलिस ने रात में ही क्यों अंतिम संस्कार कराया, इस सवाल से डीआईजी से बचते दिखे।
दुष्कर्म पीड़िता के भाई को मिलेगी नौकरी : डीएम
चंदौसी। डीआईजी के साथ गांव पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं में पात्र होने पर उनका लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़िता के बड़े भाई को आवेदन करने पर निकाय में आउट सोर्सिंग से नौकरी दिलाई जाएगी।
शुक्रवार को डीएम ने दुष्कर्म पीड़िता की मां व भाई से बात की। पति की मौत के बाद अभी विधवा महिला की पेंशन भी शुरू नहीं हुई थी। जानकारी के अभाव में वह आवेदन नहीं कर पाई थी। डीएम ने मौके पर ही तहसीलदार चंदौसी व अन्य अधिकारियों को निर्देश देकर विधवा पेंशन का आवेदन लेकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि बड़ा भाई ई-रिक्शा चलाता है। पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के ऊपर है। किशोरी का बड़ा भाई नौकरी के लिए आवेदन करता है तो उसे किसी निकाय में आउस सोर्सिंग से नौकरी दिलाई जाएगी। साथ ही मृतका की छोटी बहन को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मेें पढ़ने के लिए दाखिल किया जाएगा। अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ भी दिलाया जाएगा ताकि परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न न हो।

परिवार को सरकारी योजनाओं में पात्र होने पर लाभ दिलाया जाएगा। मृतका की मां की विधवा पेंशन के लिए आवेदन लेने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए हैं। मृतका के बड़े भाई को नौकरी के लिए आवेदन करने पर निकाय में आउस सोर्सिंग से नौकरी दिलवाई जाएगी। उसका दूसरा भाई अभी नाबालिग है। मनीष बंसल, डीएम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed