{"_id":"58e14edd4f1c1bc06e5b46da","slug":"murder-aquished-shoot-to-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की दादी के हत्यारोपी ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की दादी के हत्यारोपी ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र में पत्नी की दादी के हत्यारोपी ने पुलिस के भय और तनाव के चलते घर में ही अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। युवक ने सीने में गोली मारी है, गोली लगते ही युवक की मौके पर हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने शनिवार को ससुराल में जाकर पत्नी की दादी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी सलीम पुत्र अनीस की शादी बनियाठेर थाने की नरौली चौकी के मोहल्ला साहूकारा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति पत्नी में अनबन हो गई और पत्नी मायके चली गई थी। शनिवार को सलीम भाई फईम और नदीम के साथ ससुराल से पत्नी को बुलाने के लिए गया था। सलीम ने ससुरालियों से पत्नी को भेजने की बात कही तो उन्होंने भेजने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि, इसी बात से क्षुब्ध होकर सलीम ने पत्नी की दादी अनीसा को गोली मार दी। इससे अनीसा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सलीम की पत्नी रुखसार के पिता नौशाद के तहरीर पर पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तभी से सलीम पुलिस के भय से तनाव में था।
रविवार को शाम 6.00 बजे सलीम ने कमरे का गेट बंद कर अवैध तमंचे से सीने पर गोली मार ली। इससे सलीम की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कमरे का गेट खोलकर सलीम के शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सलीम के भाई ने तहरीर दी है कि सलीम ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अब शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।