फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder after kidnaping in sambhal

ग्राम विकास अधिकारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
murder after kidnaping in sambhal
अपहरण के बाद मासूम की हत्या की गई और जब परिजन लाश लेकर पहुंचे तो संभल के हल्लू सराय में मासूम के घर ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। हल्लूसराय निवासी ग्राम विकास अधिकारी सुरजीत सिंह के बेटे युवराज का 19 मार्च को बीस लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। पुलिस की कई टीमें मासूम युवराज की तलाश कर रही थीं। अपराधियों को लगा कि वे पकड़े जाएंगे। इसलिए उन्होंने गमछे से गला घोंटकर मासूम को मार डाला।
विज्ञापन

रामपुर जिले में स्थित पीपली वन जंगल में शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपहरण और हत्या के आरोप में एक ऐसे पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे मासूम चाचा कह कर पुकारता था। इसी युवक की बहन समेत तीन लोग वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बहजोई में घटनाक्रम का खुलासा किया। पड़ोसी युवक तथा उसकी बहन के साथ एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। चौथा आरोपी भागा हुआ है।
विज्ञापन

हल्लूसराय निवासी सुरजीत सिंह पवांसा विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर सेवारत हैं। उनके बेटे का अपहरण 19 मार्च को दोपहर दो से तीन बजे के बीच उस समय किया गया था जब वह हम उम्र दो बच्चों के साथ मोहल्ले में ही खेल रहा था। घर के सामने रहने वाले पड़ोसी युवक राजीव ने युवराज को अपने पास बुलाया और बल्ला तथा गेंद खरीदवाने की बात कहकर बाइक में बैठा लिया। कुछ ही दूरी पर उसके संग एक और व्यक्ति बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग मासूम को लेकर रामपुर जिले के बिलासपर ले गए। बिलासपुर पहुंचकर 5.20 बजे राजीव ने युवराज की मां ममता के मोबाइल नंबर पर कॉल की और फिरौती मांगी। फिरौती के लिए दूसरी कॉल 5.30 बजे की गई। लेकिन मासूम युवराज पहचानता था और परिजनों ने पुलिस को बता दिया था। सर्विलांस और एसओजी की टीमें सक्रिय हो गईं थीं। इसलिए पकड़े जाने का भय सामने था।

पकड़े जाने के भय में ही 19 मार्च की शाम ही गमछे से गला घोंट कर मासूम की हत्या कर दी और शव को पीपली वन के जंगल में तालाब के पास पेड़ के नीचे फेंक दिया। इसके बाद बिलासपुर लौट आए लेकिन पुलिस ने सबका पता लगा लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अपहरण और हत्या के आरोप में पड़ोसी राजीव निवासी हल्लूसराय, उसकी बहन डॉली तथा राजीव के दोस्त नीरज को गिरफ्तार किाय गया है। नीरज बिलासपुर के टांडा का निवासी है। इनके कब्जे से वह अंगौछा मिल गया है जो हत्या के लिए प्रयोग में लाया गया था। इस घटना का चौथा आरोपी रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र में स्थित हरसुआनगला गधैया निवासी बनवारी भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed