फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipality will spend Rs 32 lakh for lighting on Sambhal Road

Sambhal News: संभल रोड पर रोशनी के लिए पालिका खर्च करेगी 32 लाख रुपए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Municipality will spend Rs 32 lakh for lighting on Sambhal Road
बहजोई। नगर में संभल रोड पर रोशनी के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से पहल की गई है। इसको लेकर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा ने बताया कि नगर में पंचवटी से लेकर बेहटा जयसिंह चौराहे तक अंधेरा छाया रहता था। अब इस मार्ग पर पालिका की ओर से 32 लाख रुपए खर्च कर 60 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। यह स्ट्रीट लाइटें सड़क के दोनों ओर लगेंगी। इससे मार्ग पर राहगीरों को अंधेरे से निजात मिलेगी। साथ ही इस मार्ग पर नगर से ग्रामीण इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी रोशनी के चलते राहत होगी।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर होगा। फरवरी के आखिरी सप्ताह में स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा। कोशिश रहेगी कि मार्च के आखिरी सप्ताह में सभी स्ट्रीट लाइटें लग जाएं और लोगों को मार्ग पर रोशनी की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed