फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipality will publicly paste the list of big defaulters of the city

शहर के बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करेगी पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Municipality will publicly paste the list of big defaulters of the city
चंदौसी। नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग ली। उन्होंने गृहकर और जलकर की बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। मीटिंग में पालिकाध्यक्ष इंदू रानी ने कहा कि सालों से पालिका का टैक्स दबाए बैठे बड़े बकायदारों की सूची बनाकर कार्यालय व सावर्जनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएं।
विज्ञापन

मीटिंग में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर में वसूली में तेजी लाने के लिए लगातार प्रचार व प्रसार किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को अधिक से अधिक वसूली का लक्ष्य दिया जाए। जो पुराने बड़े बकायेदार हैं। उनकी सूची बनाई जाए। वसूली के लिए उनकी आरसी जारी कराई जाए तथा तहसील प्रशासन से नोटिस भिजवाकर बकाया वसूल कराया जाए। इस संबंध में डीएम के निर्देश भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कर निरीक्षक को बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। कहा कि इस सूची को पालिका कार्यालय, नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक रूप से चस्पा किया जाए। प्रतिदिन वसूली की समीक्षा की जाएगी। शासन का लक्ष्य शत प्रतिशत कर वसूली का है। जिन भवन स्वामियों ने भवन का स्वरूप परिवर्तित किया है उनकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर ईओ राजकुमार, कर निरीक्षक ऋषभ कुमार, आशीष कुमार, अक्षिता रानी प्रिया, अंशुल, अभय, राजेश, मुकेश, नेकपाल, छत्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed