{"_id":"621bd69d7d974d571b1f37f7","slug":"municipality-team-reached-to-open-the-closed-drains-on-the-cremation-ground-chandausi-news-mbd420146430","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट रोड पर बंद नालों को खोलने पहुंची पालिका टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट रोड पर बंद नालों को खोलने पहुंची पालिका टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। सात साल से सड़क निर्माण न होने और मानक के अनुरूप मरम्मत न होने से सीता रोड पर मूंछों वाले मंदिर के पास सड़क टूटी है और जलभराव की समस्या बनी हुई है। रविवार को पालिका की टीम पहुंची और पंपिंग सेट लगाकर नाले में भरे पानी को बाहर निकाला।
सीता रोड पर तालाब के बराबर सड़क पर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। तालाब में आने वाले नालियों के पानी की निकासी बंद कर दी गई है। नालियों का पानी मूंछों वाले शिव मंदिर के बाहर सड़क पर भर रहा है, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालु व आमजन को परेशानी हो रही है। जलभराव होने से सड़क भी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर मूंछों वाले शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। उक्त समस्या को 27 फरवरी के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
खबर को संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजकुमार रविवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीता रोड पर हो रहे जलभराव का निरीक्षण करने के बाद पंपिंग सेंट चलवाकर पाइप के माध्यम से पानी को हटवाने का कार्य प्रारंभ कराया। ईओ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों का परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एक मार्च से पहले ही सीता रोड पर बनी जलभराव की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
श्मशान घाट से आगे तालाब के निकट साइड में दीवार का निर्माण हो रहा है। इस कारण नाले के पानी की निकासी रुकी हुई है। उसे निकलवाया गया है। ताकि महाशिवरात्रि पर लोगों को दिक्कत न हो।
राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी