फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mullah Afroz, Ghulam Nabi and Wari did not make any statements

Sambhal News: मुल्ला अफरोज, गुलाम नबी व वारिस के नहीं हुए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mullah Afroz, Ghulam Nabi and Wari did not make any statements
चंदौसी(संभल)। संभल हिंसा के शारिक साटा गिरोह के सक्रिय सदस्य मुल्ला अफरोज समेत गुलाम नबी और वारिस पर संभल हिंसा के हत्या के तीन और एक अन्य हत्या समेत पांच मुकदमों में बृहस्पतिवार को उनके समेत गवाहों के बयान होने थे। बार की हड़ताल के चलते बयान नहीं हो सके। न्यायालय ने 25 जून की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के न्यायालय में मुल्ला अफरोज, गुलाम नबी और वारिस पर दर्ज हत्या के चार मुकदमों समेत पांच मुकदमों में बयान दर्ज करने को लेकर सुनवाई हुई। संभल हिंसा में मारे गए नईम की हत्या के मुकदमे में मुल्ला अफरोज, गुलाम नबी और वारिस के बयान से शुरुआत हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि गुलाम नबी के अधिवक्ता आरिफ, वारिस के अधिवक्ता जमाल पाशा और मुल्ला अफरोज के अधिवक्ता आफताब हुसैन ने कहा कि 19 जून तक बार की हड़ताल चल रही है। जिससे बयान नहीं होने चाहिए। इस पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी को बुला कर पूछा गया तो उन्होंने 19 जून तक हड़ताल की बात कही। इसके बाद न्यायालय ने अगली तारीख 25 जून नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed