{"_id":"664e5499e167eca1050bb684","slug":"mud-and-dirty-water-from-drains-spread-on-the-main-road-of-bhiravati-village-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110347-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भिरावटी गांव के मुख्य मार्ग पर फैला कीचड़ और नालियों का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भिरावटी गांव के मुख्य मार्ग पर फैला कीचड़ और नालियों का गंदा पानी
Thu, 23 May 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। रजपुरा ब्लॉक के भिरावटी गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
भिरावटी गांव में कई माह से सचेंद्र शर्मा के मकान से दिगपाल के घर तक जलभराव है। सड़क पर कीचड़ फैली होने के कारण पैदल चलना तो दूर वाहना चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां टूट चुकी है, जिस वजह से घरों का पानी सड़क पर भरने लगा है। हर समय जलभराव होने की वजह से सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। यहां से आते जाते लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। कई बार लोग कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्गाें को यह रास्ता मुसीबत बना हुआ है। बिना किसी मदद के बच्चे और बुजुर्गाें का यहां से निकलना संभव नहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रधान और अधिकारियों से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग इस नरकीय जीवन से तंग आ गए है।
बोले लोग
छह माह से अधिक समय हो गया, लेकिन जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली। आते जाते यहां से लोगों को दिक्कत होती है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -योगेश कुमार शर्मा
विज्ञापन
नालियां न होने के वजह से घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। -यासीन
जलभराव की समस्या को लेकर डीएम से शिकायत कर चुके हैं। बीडीओ और गांव के प्रधान से भी कहा, लेकिन समस्या जैसे की तैसी बनी हुई है। पता नहीं कब इस गंदगी से निजात मिलेगी। -रोहित शर्मा
जलभराव और गंदगी से बुरा हाल है। संक्रमित बीमारियां फैलने का डर बना है। अब आने वाले समय में बारिश भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे। -प्रशांत शर्मा