{"_id":"682a3b3cc5ba4745f50454e4","slug":"msy-beat-ma-warrior-by-1-run-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122683-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एमएसवाई ने एमए वॉरियर को एक रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एमएसवाई ने एमए वॉरियर को एक रन से हराया
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव नारंगपुर में रविवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएसवाई और एमए वॉरियर के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एमएसवाई ने एक रन से मैच जीतकर एमए वॉरियर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हरिओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 11 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
एमए वॉरियर ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। एमएसवाई ने निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। टीम की ओर से कुंवरपाल ने 36 गेंद पर चार चौकों की मदद से शानदार 34 रन की पारी खेली। जबकि एमए वॉरियर की ओर से गंगासरन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में नौ रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमए वॉरियर की टीम 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर एक रन से मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम की ओर से संजू यादव ने 21 गेंद पर तीन छक्के की मदद से शानदार 27 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत मिल सकी। एमएसवाई की टीम की ओर से हरिओम ने तीन ओवर में 11 देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
गांव अमावती कुतुबपुर के ग्राम प्रधान पति कपिल यादव ने हरिओम यादव को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान बलवीर राष्ट्रवादी, टिंकू यादव, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र यादव, वीरेश यादव, राजेश यादव, मोहित दीक्षित, गौरव यादव, अमरपाल यादव, कुंवरपाल यादव आदि रहे।