फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MRF centers running only on paper, heaps of garbage on the roads

Sambhal News: कागजों में चल रहे एमआरएफ सेंटर, सड़कों पर गंदगी के ढेर

Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
MRF centers running only on paper, heaps of garbage on the roads
सरायतरीन (संभल)। गांव मुजफ्फरपुर स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर सिर्फ कागजों में ही चल रहा है। कूड़ा इसके बाहर डाला जा रहा है। सड़कों पर जहां-तहां गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

संभल-बहजोई मार्ग के किनारे बसी ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर ओडीएफ प्लस योजना में शामिल शामिल है। इसमें 31.65 लाख रुपये खर्च करके एमआरएफ सेंटर बनवाया गया, लेकिन अब इसके मुख्य गेट पर ताले लगे रहते हैं। ग्रामीण अपने घर के कूड़े को एकत्रित करके गांव के नजदीक में स्थित संभल-बहजोई मार्ग के किनारे ढेर लगा रहे हैं, जिससे आने जाने वाले वाहन चालकों को बदबू आ रही है। इससे वे परेशान हैं। यह स्थिति एक दो ग्राम पंचायत की नहीं है, बल्कि कमोवेश हरके ग्राम पंचायतों की है।
विज्ञापन

कोट
गांव के मुख्य मार्ग पर लगे कूड़े के ढेर को हटाने के लिए पवांसा एडीओ पंचायत को निर्देशित कर दिया गया है। बंद पड़े एमआरएफ सेंटर को भी शुरू कराया जाएगा। अधूरे पड़े कार्य को भी जल्दी ही पूरा कराया जाएगा। -गोरखनाथ भट्ट, सीडीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed