फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MPs angry with action on bone and skin warehouse operators

मुसलमानों पर हो रहा जुल्म: हड्डी व खाल गोदाम संचालकों पर कार्रवाई से भड़के सांसद, बोले- संसद में उठाऊंगा मामला

Fri, 07 Jul 2023 10:04 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 10:04 PM IST
सार

सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर शुक्रवार को मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि संभल का सरायतरीन दुनियाभर में हस्तशिल्प से जाना जाता है। हड्डी और सींग से बने उत्पाद दुनियाभर में अपनी अलग पहचान छोड़ रहे हैं। प्रशासन हड्डी और खाल कारोबारियों का शोषण कर रहा है।

विज्ञापन
MPs angry with action on bone and skin warehouse operators
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के संभल सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क संभल के सरायतरीन में हड्डी और खाल गोदाम स्वामियों पर हुई कार्रवाई से खफा हैं। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को देश से निकालने की साजिश है और बेरोजगार किया जा रहा है। इसलिए यह मुद्दा संसद में उठाकर दुनिया को बताऊंगा कि क्या हो रहा है। 

विज्ञापन


सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर शुक्रवार को मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि संभल का सरायतरीन दुनियाभर में हस्तशिल्प से जाना जाता है। हड्डी और सींग से बने उत्पाद दुनियाभर में अपनी अलग पहचान छोड़ रहे हैं। प्रशासन हड्डी और खाल कारोबारियों का शोषण कर रहा है। 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी और गिरफ्तार भी कर दिए गए। 

विज्ञापन

 


आगे कहा कि सरकार मुसलमानों केा बेरोजगार करना चाहती है। मुल्क से निकालने की साजिश की जा रही है। उत्तराखंड में जैसा किया गया है वैसा उत्तर प्रदेश में करना चाहते हैं। सांसद ने कहा कि लिखकर दें कि मुसलमानों को निकाला जा रहा है। हम देखेंगे कि मुसलमानों को कैसे निकाल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपा सांसद ने कहा कि यह मुल्क सभी का है। सभी धर्म और जाति के लोगों को रहने का बराबर का हक है। सांसद ने कहा है कि वह संभल के सरायतरीन में हड्डी और खाल कारोबारियों के शोषण का मामला संसद में उठाएंगे और दुनिया को बताएंगे कि मुसलमानों पर कैसा जुल्म किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed