फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Ziaur Rahman Barq got another date from the court, now the hearing will be held on July 22

Sambhal: सांसद जियाउर्रहमान बर्क को मिली फिर तारीख, अब 22 जुलाई को होगी सुनवाई; आवास मामले में चल रही सुनवाई

Wed, 16 Jul 2025 12:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:13 AM IST
सार

एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तिथि पर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
MP Ziaur Rahman Barq got another date from the court, now the hearing will be held on July 22
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर

विस्तार

सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण के मामले चल रही सुनवाई पर तारीख पर तारीख लग रही है। अब एसडीएम ने 22 जुलाई को सुनवाई की तिथि तय की है। एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तिथि पर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले एसडीएम ने नक्शे को सुधार कराकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया था। अब नक्शा सुधार कर प्रस्तुत किया जाना था लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि सांसद के आवास के प्रस्तुत नक्शे में सुधार कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सुनवाई की जानी थी लेकिन सुनवाई अब 22 जुलाई को की जाएगी। मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/एसडीएम विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed