{"_id":"644d2fd7eb958ef8a8021e06","slug":"mp-sambhal-dr-shafiqur-rahman-barq-support-independent-candidate-farhana-yasin-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की बगावत, निर्दलीय प्रत्याशी का किया खुला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की बगावत, निर्दलीय प्रत्याशी का किया खुला समर्थन
Sat, 29 Apr 2023 08:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:28 PM IST
सार
संभल से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी फरहाना यासीन को लड़ा रहे हैं। पार्टी उम्मीदवार को उन्होंने अपना समर्थन नहीं दिया है।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के तेवर दिनों दिन पार्टी के प्रति तीखे होते जा रहे हैं। वह पूरी तरह से पार्टी से बगावत कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी फरहान यासीन को नगर पालिका परिषद संभल से अध्यक्ष का चुनाव लड़ा रहे हैं। वहीं उनके पोते कुंदरकी विधानसभा के विधायक भी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में हैं।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत कुंदरकी से सपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया है। दरअसल, संभल नगर पालिका परिषद से सपा की प्रत्याशी विधायक इकबाल महमूद की पत्नी रुखसाना इकबाल हैं। सांसद नहीं चाहते थे कि विधायक की पत्नी को प्रत्याशी बनाया जाए। पार्टी हाईकमान ने इसके बाद भी प्रत्याशी बना दिया। इससे ही बगावत शुरू हुई। इस बारे में जब सांसद से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि उनकी मर्जी से प्रत्याशी नहीं उतारे गए। इसलिए उन्होंने संभल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान किया है और जिम्मेदारी से चुनाव लड़ा रहे हैं।