{"_id":"63f7c58967fd189742071ce4","slug":"mp-met-dm-regarding-the-problem-of-jam-sambhal-news-c-15-1-mbd1027-66320-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जाम की समस्या को लेकर डीएम से मिले सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जाम की समस्या को लेकर डीएम से मिले सांसद
विज्ञापन
मुरादाबाद। डबल फाटक पुल के बंद होने से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत के समाधान की मांग को लेकर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने बृहस्पतिवार जिलाधिकारी से मुलाकात की।
सांसद ने डीएम को इस आशय का एक पत्र भी दिया। जिसमें उन्होंने कहा है कि डबल फाटक के पुल के बंद हो जाने के कारण ट्रैफिक का डायवर्जन संभल बाईपास पंडित नगला की ओर से कर दिया गया है। इस मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जाम के कारण लोगों को आने जाने में काफी समय लग रहा है। साथ ही कोहिनूर तिराहा से रेलवे फाटक तक सड़क भी क्षतिग्रस्त है। जिसकी मरम्मत तथा सड़क का निर्माण होना अति आवश्यक है। सांसद ने कहा कि रमजान आने वाला है। अधिक जाम के कारण लोग समय से अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोहिनूर तिराहा से हनुमान मूर्ति चौराहा तक सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटा दिया जाए तथा कोहिनूर तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग तक डिवाइडर बना दिया जाए तो वाहनों के आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। डीएम ने सांसद को यथासंभव समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
...