फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Burke said: Only teacher guilty Muzaffarnagar incident, landing place Chandrayaan named after Dr. Kalam

सांसद बर्क बोले : मुज्जफरनगर कांड की कसूरवार सिर्फ शिक्षक, चंद्रयान 3 का लैंडिंग प्लेस डॉ. कलाम के नाम पर हो

Sun, 27 Aug 2023 12:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:05 AM IST
सार

सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि शिक्षिका ने नफरत फैलाने का काम किया है। अगर बच्चे ने कोई गलती की थी तो उसकी शिक्षिका खुद पिटाई कर सकती थीं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
MP Burke said: Only teacher guilty Muzaffarnagar incident, landing place Chandrayaan named after Dr. Kalam
संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : संवाद

विस्तार

चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्लेस को अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस पर संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि सरकार उनकी है (प्रधानमंत्री) वह कुछ भी नाम रख सकते हैं। वह देश के शहरों के नाम बदल रहे हैं।

विज्ञापन


यह तो देश के गौरव की बात है। सांसद ने सुझाव देते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम थे। उनके नाम पर लैंडिंग प्लेस का नाम रखा जाना चाहिए था। वह देश के लिए बड़े अविष्कार कर गए और मिसाइलमैन के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन


उनकी रखी नींव ही चंद्रयान 3 है। सांसद ने आगे मुजफ्फरनगर में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षिका ने नफरत फैलाने का काम किया है। अगर बच्चे ने कोई गलती की थी तो उसकी शिक्षिका खुद पिटाई कर सकती थीं। बच्चों के बीच भी नफरत फैलाने का काम शिक्षिका ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को पीटने वाले का कोई कसूर नहीं है। शिक्षिका इसमें कसूरवार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है इसलिए देश का माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है।

आगे कहा कि इंसानियत को कोई मजबूत नहीं कर रहा है। इंसानियत को मजबूत करना होगा। अगर इंसानियत मजबूत नहीं हुई तो देश का बड़ा नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed