फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Burke raised the issue of Sambhal uproar in the House, said - five people lost their lives due to bullets, 30 were injured

Sambhal News: सांसद बर्क ने संभल बवाल का मुद्दा सदन में उठाया, कहा-पांच की गोली से गई जान, 30 हुए घायल

Sun, 15 Dec 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 15 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
MP Burke raised the issue of Sambhal uproar in the House, said - five people lost their lives due to bullets, 30 were injured
संभल। संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है। लेकिन संविधान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। संभल में 24 नवंबर को बवाल के दौरान पांच लोगों की गोली मारकर जान ले ली गई। 30 से ज्यादा लोग गोली लगने से घायल हुए। उन्हें न्याय नहीं मिला है। मैं उनके न्याय के लिए लड़ रहा हूं। यह बात संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कही।
विज्ञापन

सांसद ने दिल्ली से फोन पर बताया कि सदन में संभल के मुद्दे को उन्होंने मजबूती से रखा। कहा कि संभल के बवाल में 2750 लोगों को आरोपी बनाया है। मैं मौजूद नहीं था फिर भी मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मैंने जनता की आवाज उठाने का काम किया। उत्पीड़न करने वालों को सजा मिले और पीड़ितों को न्याय मिले। शुक्रवार को संभल की एक मस्जिद के इमाम को इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया क्योंकि मस्जिद में तेज आवाज में अजान हो रही थी। कहा कि इस समय नफरती भाषण जो दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। आगे कहा कि यह देश हिंदू और मुस्लिम ने मिलकर आजाद कराया था। मुसलमान मजबूरी से नहीं रुके थे, बल्कि अपनी मर्जी से इस देश में रूके थे क्योंकि मुसलमानों ने भी अपनी कुर्बानी दी है। सांसद ने कहा कि संविधान के मुताबिक लोगों को न्याय मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed