फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motorcyclist Uncle Dies in Accident; Nephew Injured

Sambhal News: हादसे में बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist Uncle Dies in Accident; Nephew Injured
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में झकरा-रीठ मार्ग पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मामा यादराम (25) की मौत हो गई। जबकि भांजा विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई दलबीर ने बताया कि कि यादराम अपने चचेरे भाई की लगुन का सामान लेकर भांजे के साथ गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरगांव निवासी यादराम अपने भांजे विपिन निवासी गांव गौरा सहाय गढ़ थाना बिलारी के साथ बाइक से गांव रीठ से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही, उनकी बाइक झकरा-रीठ मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मामा-भांजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक मौके पर ही अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने घायल यादराम को पहचान लिया और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने यादराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विपिन को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed