फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motorcyclist father-in-law killed, son-in-law injured after being hit by a car.

Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist father-in-law killed, son-in-law injured after being hit by a car.
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी बीमार ससुर को लेकर अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के जहरौली गांव दवा लेने जा रहे दामाद की बाइक को रविवार दोपहर पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ओबरी गांव निवासी जाहिद (52) बीमारी से पीड़ित थे। रविवार दोपहर वह अपने दामाद नासिर निवासी खैरपुर के साथ बाइक से जहरौली गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान जाहिद की मौत हो गई। मृतक के परिजन मोहम्मद हनीफ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

बहजोई। ट्रक की टक्कर से थाना धनारी के गांव सुल्तानगढ़ निवासी बाइक सवार युवक मुनाजिर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार को सुबह करीब नौ बजे गांव खजरा-छपरा के निकट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed