फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motor mechanic dies after getting stuck in rotavator mounted in tractor

ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसकर मोटर मैकेनिक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Motor mechanic dies after getting stuck in rotavator mounted in tractor
संभल। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में फंसकर मोटर मैकेनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त मोटर मैकेनिक ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। उनका आधा शरीर ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर में बुरी तरह कुचला हुआ मिला। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने खेत स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर एसडीएम और सीओ पहुंच गए। पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एहतियाती तौर पर असमोली थाने की पुलिस भी बुला ली गई थी।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के खाबरी भोला गांव निवासी लियाकत हुसैन के बेटे शफीक (34) का आठ साल पहले भारतल सिरसी गांव निवासी शरीफ की बेटी शहरुन से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से शफीक भारतल गांव में ही रहने लगे। शफीक मोटर मैकेनिक थे और कुरकावली गांव में दुकान करते थे। साथ ही ट्रैक्टर से खेतों की जुताई भी किया करते थे। गुरुवार की सुबह 11 बजे करीब गांव के बाहर एक ग्रामीण के खेत की जुताई करने के लिए शफीक गए थे। इसी दौरान शफीक रोटावेटर में बुरी तरह फंस गए। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने फंसे हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे शफीक के साले मोहम्मद सालिम ने बताया कि सूचना मिलने पर जब हम मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर बंद था और शफीक रोटावेटर में फंसे हुए थे। जब तक बाहर निकाला गया तब तक मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मोहम्मद सालिम का आरोप है कि उनके बहनोई की साजिशन हत्या की गई है। कहा कि उनके बहनोई को घर से बुलाकर जो ग्रामीण लाए थे वह कहां गए। उन्हें मौके पर बुलाया जाए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नखासा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह भी पहुंचे। पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। नखासा थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। बेटे की मौत की सूचना बुजुर्ग पिता लियाकत को मिली तो उनका भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, पत्नी शहरुन और दो बच्चों को भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed