फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mother try to rape of her doter by lover

बेटी के संग मां ने अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराने का प्रयास किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
mother try to rape of her doter by lover
mother try to rape of her doter by lover
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी का घेराव कर लिया। आरोपी ने तमंचे का भय दिखाया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो किशोरी की मां आरोपी के साथ मिली हुई निकली। पुलिस ने किशोरी की मां और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की शाम तीन बजे करीब एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसकी मां ने अपने प्रेमी से दुष्कर्म कराने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। आरोपी युवक का घेराव कर लिया। आरोपी ने तमंचे का भय दिखाकर लोगों को धमकाया और मौके से भाग गया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी मां अपने प्रेमी को घर बुलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है। रविवार की शाम तीन बजे करीब आरोपी मां ने अपने प्रेमी को बुलाया और दुष्कर्म कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इस मामले में किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दुष्कर्म करने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर के आधार पर किशोरी की मां शबीना और उसके प्रेमी फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed