फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother Sita put a garland around Shri Ram's neck as soon as Shiva's bow broke

शिव धनुष टूटते ही माता सीता ने श्रीराम के गले में डाली वरमाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mother Sita put a garland around Shri Ram's neck as soon as Shiva's bow broke
धनारी/बबराला। थाना क्षेत्र के गांव कलहा में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने सीता स्वयंवर तथा भगवान परशुराम व लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला का प्रथम दृश्य में दिखाया गया है कि राजा जनक के यहां गुरु विश्वामित्र भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के साथ सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। यहां एक से एक बलशाली राजा शिव के धनुष को हिला तक नहीं पाते। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा मिलने पर श्रीराम जाते हैं और एक हाथ से धनुष को उठाकर उसे भंग कर देते हैं। इसके बाद सीता माता अपने सहेलियों व बहनों के साथ पहुंच श्रीराम गले में वरमाला डाल देती है। इसके बाद सीता स्वयंवर तथा भगवान परशुराम व लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार, विजय पाल प्रधान, धीरेंद्र कुमार, मनवीर, भुवनेश शर्मा, जीवन सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बबराला के रामलीला ग्राउंड में रामलीला के मंचन का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने सीता स्वयंवर का भाव पूर्ण मंचन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान ठाकुर धर्मवीर सिंह, राजूउद्दीन, विजय पाल, सुखदेव, राजा, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed