फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother Shailputri was worshiped on the first day

Sambhal News: पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की आराधना

Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Mother Shailputri was worshiped on the first day
चंदौसी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने माता रानी की पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं की देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार को चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो गई। शहर के श्री सिद्धदात्री नव दुर्गा मंदिर रामबाग, बगिया वाली देवी मंदिर, मौलागढ़ का कंकाली माता मंदिर, गोलागंज का देवी मंदिर, श्रीगंगा देवी मंदिर, पूर्णांगिरि नवदुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ जुटने लगी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। सुबह घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके मां का दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली का भी पूजन किया गया। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीदुर्गा स्तोत्र, चालीसा का उच्चारण किया गया। शाम के समय देवी मंदिरों व घरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया। साथ ही मंदिरों में आयोजित होने वाली महाआरती में शामिल होकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। व्रती श्रद्धालुओं ने शाम के समय फलाहार कर व्रत परायण किया। सुबह से शाम तक मंदिरों में त्योहार जैसा माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed