{"_id":"630bc518fc6a3838dc2af893","slug":"mother-and-daughter-beat-the-girl-with-sticks-on-the-middle-road-chandausi-news-mbd4392566149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी ने बीच सड़क पर युवती को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी ने बीच सड़क पर युवती को डंडों से पीटा
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। गांव बाकरपुर बेहतरी में ठेले के स्थान पर कूड़ा डालने से मना करने पर मां-बेटी ने युवती को डंडों से जमकर पीटा। उसके मुंह में नाली का कीचड़ भी भर दिया। मां-बेटी व उसके दोस्त की इस हरकत को देखकर किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर बेहतरी निवासी किशन विकलांग हैं और घर के बाहर पकौड़ी का ठेला लगाता है। पड़ोस की महिला सावित्री ठेला लगाने के स्थान पर नाली से कीचड़ निकालकर डाल देती है। मोहिनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि इस बात का कई बार उसने व उसके पिता ने विरोध किया। आरोपी महिला सावित्री झगड़ा व गाली गलौज करती है। रविवार की सुबह आरोपी महिला की बेटी रेखा व उसका दोस्त आरिफ दिल्ली से आ गए।
ठेले के स्थान पर कूड़ा डालने से मना करने पर सावित्री व उसकी बेटी रेखा डंडे लेकर आ गई। उन्होंने मोहिनी को घर के बाहर रास्ते में ही पकड़ लिया और डंडों से जमकर पिटाई की। रेखा ने नाली से कीचड़ निकालकर मोहिनी के मुंह में डाल दिया। इस दौरान गांव के लोग तमाशबीन रहे। किसी ग्रामीण ने घटना की पूरी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित युवती अपने पिता के साथ थाना बनियाठेर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सावित्री, उसकी बेटी रेखा, बेटी के दोस्त आरिफ के खिलाफ तहरीर दी। घायल युवती का सीएचसी में उपचार कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।