{"_id":"68740d132d81bfce5f0b881f","slug":"mother-also-got-burnt-while-trying-to-save-her-son-who-was-caught-in-the-current-in-the-pole-son-is-serious-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124661-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने में मां भी झुलसी, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खंभे में उतरे करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने में मां भी झुलसी, बेटा गंभीर
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव अहमदनगर थरैसा में रविवार सुबह 8:30 बजे मां के साथ खेत से वापस घर लौट रहे छह वर्षीय माधव को गांव के निकट करंट लग गया। बचाने के प्रयास में मां भी झुलस गई। हालत गंभीर होने पर मां-बेटे को दिल्ली रेफर किया गया।गांव अहमदनगर थरैसा के निवासी लोकेंद्र ने बताया कि गांव में कुछ जमीन पेशगी पर लेकर खेती करते हैं। पत्नी गंगा देई रविवार की सुबह 8:30 बजे बेटे माधव के साथ खाना लेकर खेत पर आई और फिर वापस लौट रही थी। गांव में स्थित खेड़ा पर लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में करंट दौड़ गया। बेटा नजदीक पहुंचा तो चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों को हटाया। दोनों को चंदौसी ले गए। जहां से मुरादाबाद रेफर किया। हालत गंभीर होने पर वहां से बेटे को दिल्ली रेफर किया गया है।
0000
मासूम के झुलसने की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपलव श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, चंदौसी।
विज्ञापन
0000
मासूम के झुलसने की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपलव श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, चंदौसी।