{"_id":"684b2e850498a90f4a0a3e5d","slug":"mosque-demolished-in-hayatnagar-now-preparations-are-being-made-to-shift-the-dargah-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123602-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हयातनगर में मस्जिद ध्वस्त, अब दरगाह को शिफ्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हयातनगर में मस्जिद ध्वस्त, अब दरगाह को शिफ्ट करने की तैयारी
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर हयातनगर में चौड़ीकरण के लिए हटाए गए अतिक्रमण की जद में मस्जिद, दरगाह और मंदिर आ गया है। बृहस्पतिवार को मस्जिद का ढांचा पूरी तरह मजदूरों ने ध्वस्त कर दिया है। अब दरगाह को शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
दरगाह की देखभाल करने वाले कारी अब्दुल नासिर ने बताया कि दरगाह शिफ्ट करने के लिए रुड़की से टीम आई है। पानीपत की टीम खर्च ज्यादा बता रही थी। इसलिए अब रुड़की से टीम को बुलाया गया है। बताया कि दरगाह को शिफ्ट करने में 20 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। इसके लिए लोग चंदा एकत्र कर रहे हैं। उस चंदे से दरगाह शिफ्ट करने का खर्च उठाया जाएगा।
बहजोई मार्ग पर चौड़ीकरण किया जाना है। इसके चलते ही हयातनगर इलाके में लोकनिर्माण विभाग ने अतिक्रमण चिह्नित किया है। मस्जिद और दरगाह पूरी तरह अतिक्रमण में शामिल हो गए। जबकि एक मंदिर का कुछ हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आया है। मस्जिद को कमेटी ने मजदूर लगाकर ध्वस्त कर दिया है। दरगाह को मदरसे के हिस्से में शिफ्ट कराया जा रहा है।