फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   more than 800 people sick in 5 vilages

पांच गांवों में 800 से अधिक लोग बीमार

Sun, 09 Sep 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 09 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
more than 800 people sick in 5 vilages
ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
 तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में जानलेवा बुखार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से एक महीने में 20 लोगों की जान गई। जानलेवा बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पांच गावों में शिविर लगाए। टीमों ने 800 मरीज देखे। अधिकतर बुखार पीड़ित थे। इसमें 36 को मलेरिया होने का अंदेशा था उनके रक्त का नमूना लिया गया है, ताकि जांच हो सके।
विज्ञापन

         
तहसील क्षेत्र के बारीपुर भमरौआ, पौटा, बराही, मंगनपुर, मोहम्मदपुर मालिनी, फिरोजपुर, रुस्तमपुर न्यावली, मुकर्रबपुर में बुखार का प्रकोप है। इसमें तीन दिन के भीतर मंगनपुर में दो मौतें और फिरोजपुर में एक मौत हुई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का मंगनपुर में खास ध्यान रहा। टीम पहुंची।
विज्ञापन


मंगनपुर में 332 मरीज देखे। मंगनपुर में जो लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। उन 30 मरीजों के खून के नमूने लिए गए हैं।  परीक्षण रिपोर्ट सोमवार को आएगी। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जुहेब करीम ने बताया कि शनिवार को तहसील क्षेत्र के रूस्तमपुर नियावली में 282 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा मोहम्मदपुर मालनी 267 , मंगनपुर में 317 मरीजे देखे यहां 32 मरीज तेज बुखार से पीड़ित मिले तो उनके खून के नमूने लिए गए हैं। गांव भंडा में 136 मरीज देखे चार लोगों के खून के नमूने लिए। वहीं हजरत नगर गढ़ी में 136 मरीजों को दवाई वितरण की दो लोगों के खून के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed