फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 800 broadband connections are stalled for 12 days, the department is not taking care

12 दिन से ठप 800 से अधिक ब्रांडबैंड, विभाग नहीं ले रहा सुध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
More than 800 broadband connections are stalled for 12 days, the department is not taking care
चंदौसी। जल निगम कर्मचारियों द्वारा खुदाई के दौरान 12 दिन पूर्व टेलीफोन एक्सचेंज की केबिल कटने से ब्रॉडबैंड सेवा चरमरा गई है। कबिल कटने से नगर मेंबीएसएनएल के 800 ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप हो गए हैं। विभाग ने अब तक ब्रॉडबैंड सेवा को बहाल करने को कोई प्रयास नहीं किया है। उपभोक्ता एक्सचेंज के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं, उन्हें अन्य कंपनी की सेवा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले बारह दिनों से नगर में 800 ब्रॉडबैंड ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टेलीफोन एक्सचेंज के अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से सेवा बहाल करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। रोजाना काफी संख्या में उपभोक्ता एक्सचेंज पहुंच ब्रॉडबैंड सेवा प्रारंभ करने की मांग करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

मगर विभाग की उदासीनता के चलते इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे आजिज उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड सेवा को छोड़कर अन्य निजी कंपनियों की सेवा लेना प्रारंभ कर दिया है। इसके बाद भी विभाग की ओर से ब्रॉडबैंड सेवा बहाल करने को कोई पहल होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 12 दिन पूर्व रामस्वरूप रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के पास जल निगम के कर्मचारी पेयजल पाइपलाइन डालने को खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान टेलीफोन केबिल कट गई। इसके बाद कर्मचारियों ने पाइपलाइन डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी। मगर संबंधित विभाग को केबिल कटने की सूचना नहीं दी। एक साथ 800 ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने पर विभाग ने सुध ली, तो पता चला कि केबिल काट दी गई है। मगर इसके बाद समस्या के समाधान को कोई कार्य अब तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed