Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 400 poles were broken in the storm, power supply of more than 150 villages was disrupted

Sambhal News: आंधी में टूटे 400 से अधिक खंभे, 150 से अधिक गांव की बत्ती गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
More than 400 poles were broken in the storm, power supply of more than 150 villages was disrupted
संभल। बुधवार रात तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था तहस नहस कर दी। आंधी से 24 बिजलीघर में आपूर्ति बाधित हो गई। 400 से अधिक खंभे टूट गए और 22 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत लाइनों को भी नुकसान पहुंचा। जिससे करीब 300 से अधिक गांव में बिजली संकट छा गया। इसमें देहात क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ। रात में ही विभाग ने 17 विद्युत केंद्राें की सप्लाई सुचारु की। बृहस्पतिवार को दिनभर मरम्मत का कार्य जारी रहा। विभाग ने करीब साठ लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार की अचानक बिगड़े मौसम के बाद तेज आंधी चली। करीब एक घंटे तक आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जिस वजह से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। ऐसे में विद्युत लाइनें और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को बबराला और संभल डिवीजन के देहात क्षेत्र में हुआ है। जिलेभर में आंधी से 24 उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि इनमें से रात एक बजे तक 17 बिजलीघरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई। जबकि शेष उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार को दिनभर काम चलता रहा। शाम चार बजे बबराला डिवीजन के हिरौनी उपकेंद्र की सप्लाई शुरू हुई। करीब 200 से अधिक गांव आंधी से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार 400 खंभे आंधी से टूट गए हैं। 22 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पेड़ की टहनी आदि गिरने से विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन विभाग सप्लाई सुचारु करने में जुटा रहा। अब भी विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक गांव में बिजली बाधित है। विभाग का दावा है कि वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई शुरू की जा रही है।
----------------
बबराला डिवीजन में टूटे 86 खंभे, 100 गांव की आपूर्ति प्रभावित
धनारी। बुधवार रात की तेज आंधी में बबराला डिवीजन क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यहां 86 से अधिक खंभे टूट गए। 18 ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे 100 गांव की सप्लाई बाधित हुई। जिससे पेयजल का संकट बढ़ गया। धनारी के उपखंड अधिकारी मुनेश्वर दयाल ने बताया कि आंधी से छपरा विद्युत उपकेंद्र के 25 खंभे और 13 ट्रांसफार्मर गिर गए, धनारी विद्युत उपकेंद्र के 15 खंभे और हिरौनी उपकेंद्र क्षेत्र में 14 खंभे गिर गए। इससे तीनाें ही उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हुई। बबराला जेई रोहित मुखिया ने बताया कि से मझोला फतेहपुर और धनारी को आने वाली लाइन पर 32 खंभे और पांच ट्रांसफार्मरों नुकसान पहुंचा है। अभी भी कई गांव में सप्लाई प्रभावित है। विभाग का दावा है कि शुक्रवार शाम तक सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
------------

जुनावई में गिरे 82 खंभे
जुनावई। तेज आंधी से जुनवाई विद्युत केंद्र के 82 खंभे और छह ट्रांसफार्मर धराशाई हो गए। जिससे 70 गांव में बिजली गुल हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जेई सोबरन सिंह ने बताया कि करीब 22 घंटे के उपरांत जुनावई की लाइन चालू कर दी गई है। अन्य क्षेत्रों में खंभे लगाने और लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।

--------

जिले भर में आधी से 400 खंभे टूटे हैं। 22 ट्रांसफार्मर और बड़े स्तर पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लगातार विभाग सप्लाई सुचारू करने में जुटा है। जिन क्षेत्रों में सप्लाई बाधित है, वहां भी तेजी से कार्य चल रहा है।
-विनोद कुमार, एसई संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed