{"_id":"686ac551d8a7f8447a018666","slug":"more-than-22-thousand-beneficiaries-of-widow-pension-increased-in-the-district-in-two-years-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124409-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले में दो वर्षाें में बढ़ीं विधवा पेंशन की 22 हजार से अधिक लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले में दो वर्षाें में बढ़ीं विधवा पेंशन की 22 हजार से अधिक लाभार्थी
विज्ञापन
बहजोई। जिले में बीते वर्षों में विधवा पेंशन के करीब 22 हजार से अधिक लाभार्थियों की बढ़ोतरी हुई है। लाभार्थियों के खातों में माह जून में विभाग की ओर से भेज दी गई चालू वित्तीय वर्ष की तिमाही किस्त की धनराशि भेज दी गई है।जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि जिले में वर्ष एक अप्रैल 2023 को विधवा पेंशन के कुल 11,587 लाभार्थी थे। उस समय केवाईसी व आधार के प्रमाणीकरण आदि कारणों से अधिकतर लाभार्थी योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे।
डीपीओ ने बताया कि बीते दो वर्षों में विभाग की ओर से लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक से ग्राम पंचायत स्तर तक कैंप लगाए गए। केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण कराया गया। इसके चलते बीते दो वर्षों में जिले में विधवा पेंशन की लाभार्थियों की संख्या 22,182 और बढ़ गई। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष जिले में विधवा पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 33,760 है।
डीपीओ ने बताया कि इनमें ब्लॉक असमोली के 4266 लाभार्थियों समेत बहजोई के 3890, बनियाखेड़ा के 3422, आंशिक बिलारी के 1243, गुन्नौर के 2123, जुनावई के 1681, पंवासा के 3578, रजपुरा के 2097 व संभल के 4604 लाभार्थी शामिल हैं। डीपीओ के मुताबिक विधवा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों के खातों में चालू वित्तीय वर्ष की तिमाही की पहली किस्त माह जून में भेज दी गई है।