फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 12 people injured due to tractor-trolley overturning

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 12 से अधिक लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
More than 12 people injured due to tractor-trolley overturning
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में बबराला मार्ग पर गांव सिहावली के निकट ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर साढे तीन बजे के करीब गांव सेमरी निवासी सुरेंद्र कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर परिवार के साथ धनारी थाना क्षेत्र गांव खलीलपुर में अपने भांजे वरुण की शादी में भात की रस्म अदा करने जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली रजपुरा-बबराला मार्ग पर गांव सिहावली के नजदीक पहुंची तो उसी समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इसमें मोहिनी, प्रेमपाल, गुड्ड़ो, छाया, गोलू, दक्ष, वंस, आरती, नीशू, सीतू, गुड्डी और ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार, सुहानी, शिवानी, संगीता, अंजली, सूरज घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल नीशू, सीतू, गुड्डो, गुड्डी और मोहिनी को हायर सेंटर रेफर किया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed